AAIDAN GOYAL 13 Oct 2025 कविताएँ दुःखद #hospital #dukh #love #हॉस्पिटल #दुःख #दर्द #इंसान 16907 0 Hindi :: हिंदी
जब देखते हैं आई सी यू के उस शांत वार्ड में कही सुनते हैं बीप की आवाज किसी को बीप की आवाज उम्मीद जागती है तो कभी किसी की दुनिया उजड़ जाती है हां यह वही आई सी यू है...... हर किसी को वही वार्ड याद आता है उस खाट पर लेटा हर कोई जैसे जीवन की दहलीज पर हो खड़ा न जाने किस मोड़ पर रुके सांसे हा यह वही आई सी यू है..... कई लौटते हैं मुस्कुराटो के साथ पर कहीं रुक जाते वही चुपचाप जिनकी सिर्फ यादें लोटती है हा यह वही आई सी यू है...... आई सी यू का खाट कोई आम बिस्तर नहीं यहां कई लोगों की उम्मीदें जागती हैं तो कई लोगों की सिर्फ कहानिया ही रह जाती हैं हा यह वही आई सी यू है ....... हा यह वही आई सी यू है .......