Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

विकास और विनाश

Santosh kumar koli ' अकेला' 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक विकास और विनाश 143706 0 Hindi :: हिंदी

देखते- देखते, सब कुछ बदल गया।
सुख -सुविधाओं के नाम पर, ज़माना छल गया।


घरों में चूल्हों के लिए, काम आती थी मिट्टी।
गैस चूल्हे ने जड़े जमा ली, सरक गई सिल- बट्टी।
कमर दर्द, पेट दर्द, चूल्हे से निकलकर गिर गए भट्ठी।
गैस, क़ब्ज़ ने क़ब्जा कर लिया, डकार आ रही खट्टी।
खाद्याखाद्य, सारे स्वास्थ्य को तल गया।
सुख -सुविधाओं के नाम पर, ज़माना छल गया।
पहले महिलाएं, खुद ही चक्की पीसती थी।
पानी कुएं से, खुद ही खींचती थी।
शरीर का होता व्यायाम, नस-नस खुलती थी।
ऐसी महिलाओं के, बीमारी पास नहीं फटकती थी।
आज के छल -बल में, कल गया।
सुख -सुविधाओं के नाम पर, ज़माना छल गया।
देखते-देखते, सब कुछ बदल गया।
सुख -सुविधाओं के नाम पर, ज़माना छल गया।
पहले रगड़ -रगड़कर कपड़े, धोती थी दादी- नानी।
आज मशीन में ही हिलता है, पेट का नहीं हिलता पानी।
बटन दबाते सब तैयार, ठेठ गांव या हो राजधानी।
बटन की शराकत से, शुरू हुई विनाश कहानी।
विलासिता से मानव -अस्तित्त्व, मिट्टी में रल गया।
सुख -सुविधाओं के नाम पर, ज़माना छल गया।
बड़े आदमी कहलाते, जिनके ये सुविधा हो सारी।
बड़े आदमियों के मिलती है, बड़ी ही बीमारी।
अमीर -फ़क़ीर सब नाई, भोग रहे लाचारी।
न छुड़ौती न कुंची, न दवा तीमारदारी।
ऊपर से ठीक-ठाक, अंदर से राम निकल गया।
सुख- सुविधाओं के नाम पर, ज़माना छल गया।
देखते-देखते, सब कुछ बदल गया।
सुख -सुविधाओं के नाम पर, ज़माना छल गया।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: