महेश्वर उनियाल उत्तराखंडी 19 Jun 2026 कविताएँ समाजिक #विज्ञान के चमत्कार #स्मार्टफोन #टीवीरेडियोसमाचार 3305 0 Hindi :: हिंदी
‘‘विज्ञान के चमत्कार’’ विज्ञान को वरदान कहो या कहो अभिशाप, अब जमाना आ गया है नहीं बचोगे आप। कभी किसी ने सोचा था क्या, कि ऐसा दिन भी आयेगा, छोटा मानव रुपी प्राणी आसमान छू जायेगा। कहीं भी जाओ दुनिया में तुम फोन तुम्हारे पास है, हर रोज मिलाता अपनो से हर रोज कराता बात है। जगत के हर कोने में इसने छोड़ी अपनी छाप अब जमाना आ गया है नहीं बचोगे आप। हर गली में, हर घर में स्मार्ट फोन की भरमार है, हर व्यक्ति के सिर पर आज इसका भूत सवार है। टीवी, रेडियो, समाचार में इसका होता प्रचार है, दुरुपयोग हुआ तो यही खिलौना एक नंगी तलवार है। इसको रखकर कोई भी रहता नहीं चुपचाप अब जमाना आ गया है नहीं बचोगे आप। लेखक- महेश्वर उनियाल 7579155644