डॉ.कपिल 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत तुम्हारे लिए मैं क्या लिखूं 111517 0 Hindi :: हिंदी
तुम्हारे लिए मैं क्या लिखू,,❤️❤️
तेरे होठों को सुबह,
तेरे गालों शाम लिखूं
या तुम्हारे साथ बिताएं
वो चार साल लिखूं
तुम्हारे लिए मैं क्या लिखूं,,
तुम्हें होली का गुलाल लिखूं!!
या तुम्हारे बिखरे हुए बाल लिखूं!!
मेरे लबों पर जो अधूरा सा है
वो सारे सवाल लिखूं
,,तुम्हारे लिए मैं क्या लिखूं,,
तेरे साथ होने से जो महसूस होता है
वो प्यारा सा एहसास लिखूं
छोड़ो ना सारी बातें
क्यूँ ना तुम्हें कमाल लिखूं
तुम्हारे लिए मैं क्या लिखूं,,,
जो कहानी है मेरी
तुम्हें उसका सबसे अहम किरदार लिखूं
या सब कुछ भुला कर तुमको खास लि लिखूं ख
तुम्हारे लिए मैं क्या लिखूं,,,
तुमको फूलों की गलियाँ
खुद को रास्ता वीरान लिखूं
तुम्हें देख कर खुश हो जाता हूँ
क्या तुमको दर्द का अस्पताल लिखूं
तुम्हारे लिए मैं क्या लिखूं,,,, ❤️❤️
डॉ. कपिल,,