रोhit Singh 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत #poem #poetry #shayari #thought #रोhit Singh 130975 0 Hindi :: हिंदी
तुमने मुझे..खो दिया... ठीक वैसे ही..जैसे 'बसंत' में 'पेड़'..खो देता हैं 'पत्तों' का साथ... या वैसे..जैसे रह जाता है.. एक 'बूंद' तन्हा...'शाखों' पर 'बरसात'.....के बाद...! हां..तुमने मुझे...खो दिया बिल्कुल वैसे जैसे... एक 'स्त्री'..खो देती है अपने..'जीवन'..का सारा..'सिंगार' या वैसे जैसे..'मन'...के 'अंधकार'..में..'जलता' है .....यादों का..'अंगार'..!! तुमने मुझे...खो दिया इस तरह...जैसे... ' ख़्वाब'..'ओझल'..हो जाते है 'आंखों' से..'नींद'.. खुल जाने के बाद .....'आख़िर' खोना ही था...तो पहले खो देते...क्यों..खोया..इस तरह तुमने मुझे....'तुम्हारा'..हो जाने के बाद..!!