Ranjana sharma 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत Google 93093 0 Hindi :: हिंदी
तुम मेरी प्रेरणा हो
मेरे टूटे दिल की आखिर आस हो
जिस वक़्त अपने मेरे साथ छोड़ दिए
उस वक़्त थामा मेरा हाथ ओ
अपनेपन का एहसास हो
मेरे अंधेरे मन में एक रोशनी की किरण जगाई
तुम उस किरण की ज्योत हो
मेरी बेजान - सी जिंदगी में
तुमने जान डाला
तुम मेरे लिए अमृत हो
बेरंग आंखों में कई
रंगीन सपने सजाए
तुम उस सपनों की रंग हो
मुरझाई -सी चेहरे पर फिर से
तुमने फूलों को खिलाया
तुम उस फूलों की खुशबू हो
तुम मेरी प्रेरणा हो
मेरे टूटे दिल की आखिर आस हो।
धन्यवाद।