Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

धैर्य की कीमत

Anilkumar Rathwa (Sameer) 12 Oct 2025 कविताएँ समाजिक धैर्य की कीमत 14368 0 Hindi :: हिंदी

आज के युग का अजब नज़ारा,
सबको मंज़िल चाहिए दोपहरा।
ना ठहराव, ना कोई सब्र अब,
हर दिल में बस जल्दी का सहरा।

कदम-कदम पर जो ठोकर खाए,
वो हार समझ कर पीछे हट जाए।
पर जो गिरकर फिर मुस्कुराए,
वो ही जीवन का अर्थ समझ पाए।

धैर्य वो दीपक है अंधियारे में,
जो जलता रहे हर हारे में।
जिसने इस दीप को बुझा दिया,
उसने जीवन का स्वाद गँवा दिया।

सफलता कोई खेल नहीं,
ये तो तप की राह है।
जहाँ हर कदम पर परीक्षा है,
और हर सांस में चाह है।

फल मीठा तब ही होता है,
जब पेड़ ने धूप सही होती है।
और मंज़िल उसी को मिलती है,
जिसने मुश्किलें सही होती हैं।

आज के युवा, सुनो ये बात,
धैर्य ही तुम्हारी असली जात।
जो समय को समझ कर चलता,
वही जग में उजाला करता।

जल्दबाज़ी में जो दौड़ेगा,
वो खुद को ही खो देगा।
पर जो हर पल को जीता जाएगा,
वो इतिहास में नाम लिखाएगा।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: