Ranjana sharma 09 Apr 2023 कविताएँ दुःखद ## स्थिति कुछ और ही होती# google# 31728 0 Hindi :: हिंदी
जब हम तुमसे मिलेंगे
तो ऐसा कहेंगे
जब हम तुमसे मिलेंगे
तो वैसा कहेंगे
यही सोचकर दिल परेशान हुआ था
पर जब आप सामने आए
तो जुबां से एक शब्द न निकला
इसी बात का अफसोस हुआ था
काश ! उस दिन मैं कह पाती
चुप न रहती
तो स्थिति कुछ और ही होती
खामोशी मुझे इस तरह से
घेर रखी थी कि
दिल की बात जुबां तक आते - आते
रुक - सी गई
दिल की बात दिल में ही रह गई
काश ! उस दिन मैं कह पाती
चुप न रहती
तो ,स्थिति कुछ और ही होती।
धन्यवाद