Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

शहर के चौक पर

नितिश सरोज पाण्डेय 11 Feb 2025 कविताएँ समाजिक 20627 0 Hindi :: हिंदी

पुराने शहर के चौक पर
आकर रुक गया हूँ
उस पपीहे की आवाज
सुनने की कोशिश कर रहा
जो मेरे तुम्हे बुलाने की
आवाज में सुर मिलाता था

वो बूढ़ी दादी मरजीना 
दिखाई नहीं पड़ती अब
और ना ही उनकी 
वो रहस्यमयी मुस्कराहट ही दिखती है
जो हम दोनों को साथ देख कर
ऐसे बिखरती थी फिजाओं में जैसे 
उनके दिनों की याद हममे समायी हो

सुबह सुबह चौक पर 
चाय बेचने वाले कासिम मियाँ तो
तुम्हे याद ही होंगे
बहुत कड़क चाय की प्याली पिलाया करते थे
महसूस तो यूं होता था जैसे
सारे शरीर में ताजगी सी फ़ैल गयी हो
अब न जाने किस शहर में बस गए हैं

वो तुम्हारी गली में बेर बेचने वाली
शगुफ्ता चाची की टोकरी भी अब 
कहीं दिखाई नहीं दे रही है
और साथ ही साथ 
असलम, मिर्जा, हाकिम और अनवर
की दुकानें और ठेले भी 
न जाने कहाँ गायब हो गए हैं

नहर के पास के बरगद के पेड़ के नीचे
बैठ कर बात करने वाले लोग भी
अब कम ही नजर आते हैं

शाम टहलने निकला शहर में 
तो लगा जैसे अपने ही शहर में 
अजनबी सा हो गया हूँ
बरसों बात लौटा हूँ शहर में 
ऐसा लग रहा है जैसे
शहर "हिन्दू" हो गया है।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: