Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

सब्र जाने है महोब्बत

shivkumar barman 08 Apr 2025 कविताएँ प्यार-महोब्बत #कविता95 #कविता #कविता_हिंदी 20442 0 Hindi :: हिंदी

सब्र जाने है महोब्बत मे
 क्या क्या करना पड़ता है 
आ ही गया ना आख़िर सब्र तुम्हें भी 
आना ही था कोई और ज़रिया ही कहाँ था।

कब तक लड़ते, कब तक झगड़ते 
ख़ुद से कब तक चीखते 
दिल ही दिल में और कब तक 
ख़ुद को ख़ुद ही मनाते रहते।

कोई नहीं आया ना ख्याल पूछने ? 
कोई नहीं आया ना सवाल पूछने ? 
सबने पूछा होगा ना कैसे हो तुम ? 
मगर कोई नहीं आया ना दिल का हाल पूछने ?

जैसे तुम हो गये हो ना 
मैं भी ठीक वैसा ही हो गया हूँ। 
ख़ुद को अब खुद भी समझ नहीं आता 
ना जाने मैं कैसा हो गया हूँ।

आ तो गया है सब्र मगर 
बहुत कुछ खोना पड़ा है। 
मैं जानता ही नहीं था कि 
कितना अकेले रोना पड़ा है.....!

❤️🌷

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: