Sunny Kumar 30 Jun 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत सावन आया है savan Aya hai 71770 1 5 Hindi :: हिंदी
सावन आया है
रिमझिम बूंदों को लेकर
काली घटाओ को लेकर
भिगाने आया है
सावन आया है
धरा व्याकुल थी
जलचर व्यथित थी
तृप्त कराने आया है
सावन आया है
भूमि तप रही
अंबर लहक रहा
इसे मिलाने आया है
सावन आया है
जिनके प्रीतम
निलय से दूर हैं
उसे सताने आया है
सावन आया है
✍️by Sunny Kumar
3 years ago