Pandit Vishal Mishra 30 Jan 2025 कविताएँ देश-प्रेम #राणा प्रताप # संपूर्ण हिन्दुस्तान # त्याग का उपमान # संघर्ष की पर्यायवाची 26229 0 Hindi :: हिंदी
संघर्ष के पर्यायवाची त्याग के उपमान हैं। राणा महज राणा नही सम्पूर्ण हिन्दुस्तान हैं। दिखती जहाँ पर क्रूरता राणा वहीं ललकारते। क्रूरता पर वीरता का ध्वज रहे वो गढ़ते।। स्वाभिमानी सिंह से चलते थे सीना ठोंक के और भय रखते थे राणा जूतियों की नोंक पे।। क्रूरता आई थी जो ईरान से अफगान से। टकराके मिट्टी में मिली थी वीर राजस्थान से ।। पंडित विशाल मिश्रा।