Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

रात्रि हो निशा हो

Nisha Kumari 25 Jun 2026 कविताएँ समाजिक रात का महत्व 3100 0 Hindi :: हिंदी

कहते थे कि अपने नाम का असर न होने देना
रात सा अपना ये जीवन न कर लेना 
खो नहीं देना यू ही अपना हूनर 
अंधेरे सा अपना जीवन न कर लेना।।

तुम ऊषा तो नहीं हो भोर उजाले की 
न हो किरण इस दिनकर की 
रात्रि हो निशा हो यामिनी भी हो 
रात्रि से ही पूरा होता यह ब्रह्मांड है।।
 
सूरज जब ढलता है होता है अंधियारा 
रात के इन गलियों में चांद की रोशनी 
ही है तेरा सहारा 
इन धूमिल किरणों में ही न सिमट जाना।।

रात्रि में ही तो सुकून है
शीतलता है आसमान की
कुछ सुकून मिले इन तारों में 
रात्रि तुम हो यह अहसास भी है कराना।।
 
कुछ अधूरा सा है अपना जीवन 
उजाला तुम समेट लेना निरंतर 
खोना न अंधेरे में यूं अपना हूनर 
अपनी चमक बनाए रखना 
रात्रि हो निशा हो यह याद रखना।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: