राहुल गर्ग 29 Feb 2024 कविताएँ प्यार-महोब्बत Papa, papa ki pari, mere papa, papa ki jaan 35333 0 Hindi :: हिंदी
ये कौन है, जो घर में शाम को बस आता है । ये कौन है, जो मुझे थोड़ा सा प्यार जताता है ।। मेरी भी आंखे तकती है, अब माँ के साथ ये कौन है, जो सबको इंतजार कराता है।। उत्सुक होकर मैंने एक दिन अपनी माँ से पूछा तो पता चला कि, ये वही है, जो मेहनत से अपने घर को चलाता है । ये वही है, जो खुद जागकर सबको नींद दे जाता है।। गर तेरी आह सुनकर भी, जिसका दिल काँपा है। तुम जिनकी दिल की धड़कन हो, वो तुम्हारे पापा हैं।।