राहुल गर्ग 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक 68132 0 Hindi :: हिंदी
हाँ मेरा ही सम्मान करो मै हूँ पैसा मै हूँ धन बिना मेरे न संभव जीवन मेरी संख्या बढ़ाने खातिर गरीबों को कुछ दान करो हाँ मेरा ही सम्मान करो मै हूँ यदि तुम्हारे पास नही लगानी किसी से आस हो जाते है सारे काम सबको मिल जाते जब दाम चुका दाम तुम मयखाने मे मदिरा का न पान करो हाँ मेरा ही सम्मान करो समय साथ मै ताल मिलाता बिना पैर के चलता जाता नही किया उपयोग सही तो तिल तिल कर मै घटता जाता मेरी सैया पर सोकर तुम मत मेरा अपमान करो हाँ मेरा ही सम्मान करो जबान नही है मेरी फिर भी हर भाषा में बोला जाऊ तुम्हारे सुख आराम की खातिर दिन रात मै दौड़ा जाऊ लेन देन के मसले में तुम न परिवार का बलिदान करो हाँ मेरा ही सम्मान करो