Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

नमस्कार के रूप

Santosh kumar koli ' अकेला' 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक नमस्कार के रूप 47443 0 Hindi :: हिंदी

हर रोज़ करते, करता है हर एक।
नमस्कार, तेरे रूप अनेक।
तहज़ीब, तहेदिल से किया, कुंदन रूप है।
मतलब का माना जाता, जब दिन में रात, रात में धूप है।
मारे डर के नमस्कार, जब सामने वाला भूप है।
बिना किए सर जाता, जब मामला अंधा कूप  है।
बिना मन मजबूरी से, जब किधर कहे, किधर रहा है देख।
नमस्कार, तेरे रूप अनेक।
लुटके, घुटके करे, नमस्कार होता तन से।
दिल से निकला, दिल तक पहुंचे, नमस्कार होता मन से।
नज़रों से नज़रों का होता, करता कोई अपनेपन से।
नमस्कार ऐसा भी होता, ज्यों हथौड़ा कहता घन से।
कई नमस्कार, तिरस्कार होते एकमेक।
नमस्कार, तेरे रूप अनेक।
कुटिल हंसी, दो बार करना, नमस्कार मजाक है।
न अर्थ का, न व्यर्थ का, नमस्कार ख़ाक है।
बड़ों से औपचारिक, छोटों से साफ़- पाक है।
कोई जोड़ने, कोई तोड़ने, कोई नमस्कार हक्काक है।
आगे से मन से करो, सौ रोगों की दवा एक।
नमस्कार, तेरे रूप अनेक।
हर रोज़ करते, करता है हर एक।
नमस्कार, तेरे रूप अनेक।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: