Darshan kumar 30 Mar 2023 कविताएँ बाल-साहित्य #मास्टर कविताएं 43185 0 Hindi :: हिंदी
1.चिडिया रानी, चिड़िया रानी
मुझ से क्यों शर्माती हो?
जब भी तेरे पास आएं
फुर्र से उड़ जाती हो
2.मैं भी हूं तन्हा-तन्हा
तुभी अकेली लगती हो
पास आ,तु तो मुझे
मेरी सहेली लगती हो
3.घास-फूस, कोमल तिनके
तेरे लिए लाऊंगी
प्यारा सा घर बना तु
हाथ भी बटांऊगीं
4.लाल-गुलाबी,गोल,मटोल
दो-तीन अण्डे देना तुम
तेरा सारा काम करुंगी
बस, उन्हें ही सेना तुम
5.नन्हें -नन्हे तेरे बच्चे
इस दुनियां में आऐगें
प्यारी मौसी, न्यारी मौसी
कहकर मुझे बुलाएंगे
6. चुग्गा-दाना लेने हेतु
जब तु बाहर जाएगी
अकेलेपन में मौसी उनसे
खेलेगी -खिलाएगी
7. बचपन खोकर, बड़े होकर
बड़े जब उड़ जाएंगे
सखी-सहेली मीत बनकर
दोनों खूब बतियाऐंगें।