Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मृत्यु से पहले मरना नहीं है

हरवंश हृदय 18 Apr 2023 कविताएँ समाजिक #हरवंशहृदय #जीवटता #मृत्युसेपहलेमरनानहींहै #harvansh 33764 0 Hindi :: हिंदी

मृत्यु से पहले मरना नहीं है ….

रात्रि कालिमा बाहुपाश में, है दिव्य दिवाकर को घेरे
अंधियारों के पीछे पीछे बेबस दौड़ रहे सवेरे
मन में रख मधुमास, पतझड़ों को भरना नहीं है ..
मृत्यु से पहले मरना नहीं है ..!!

अवनी से अम्बर तक अपनी विजय पताकायें फहरी हैं
विपदाएं आई हैं, पर सोचो, कितनी देर वो ठहरी हैं
निज शौर्य गाथाओं को लज्जित कभी करना नहीं हैं..
मृत्यु से पहले मरना नहीं है ..!!

कुंठित सोच, नकारात्मकता के आवरण को फाड़कर
स्वच्छ कर मानस पटल को, भय शोक तम को झाड़कर
आवेग प्रभंजन के चक्रवात में किंचित तुम्हें फंसना नहीं है..
मृत्यु से पहले मरना नहीं है ..!!

हम में है बुद्धि बल और हृदय विशाल है
शुभाशीष बुजुर्गों का और कृपापुंज महाकाल है
काल के कराल से फिर तनिक डरना नहीं है…
मृत्यु से पहले मरना नहीं है ..!!

✍️ हरवंश श्रीवास्तव "हृदय"

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: