Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें
Certificate is not issued to the author at present. Minimum 10 articles should be published on Sahity Live website to get the certificate.

मैं समय हूँ

Anany shukla 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक मैं समय हूँ किसी का भी नहीं हूँ 173036 0 Hindi :: हिंदी

मैं समय हूंँ।
मैं हूं सबके पास, पर किसी का भी नहीं हूंँ
मैं समय हूंँ।
मैं वही हूंँ, जिसने राजा को बनवास दिला डाला
मैं वही हूंँ, जिसने महाभारत का युद्ध करा डाला
नहीं कोई है ऐसी जगह, जहां मैं नहीं हूंँ
मैं समय हूंँ।
न जाने कितनों के मैंने आदि अंत देखे हैं
न जाने कितने अमीरों को रंक बनते देखे है
नहीं हूं मैं स्थिर, पर अनिश्चित भी नहीं हूं
मैं समय हूंँ।
ना मेरा कोई अपना है ना कोई है पराया
जिसने जैसा किया मैंने वैसा रिश्ता निभाया
नहीं हूं मैं बैरी किसी का, पर मित्र भी नहीं हूंँ
मैं समय हूंँ।
कहीं दुखों का पहाड़ देता हूंँ,
तो कहीं खुशियों की सौगात देता हूंँ
जिसने जैसा किया वैसा उपहार देता हूंँ
लेता हूं परीक्षा, पर निष्ठुर नहीं हूँ
मैं समय हूंँ।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: