Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मां का प्यार

Nisha Kumari 05 Jul 2026 कविताएँ समाजिक मां की ममता 1175 0 Hindi :: हिंदी

मां से होता शुरू ये संसार है 
जिसके बिना सुना घर द्वार है 
मां से होती है घर की रौनक
न हो तो त्यौहार भी बेकार है।।

जन्म देना एक भयावह दर्द के बाद
हाथ थामे रहती है दिन रात
कभी नहीं थकती जिसकी आंखे
मां ही है इस जीवन की आधार।।

बच्चों से शुरू होता उनका यह जीवन
खत्म होता भी उन्हीं पर है
ठेस कभी पहुंचे न किसी को
सोचती वो बार बार है।।

ममता की छांव में हमे सुलाती 
मुश्किलें आए तो खुद ही लड़ जाती
सही गलत का फर्क भी है समझाती 
बैर नहीं किसी से रख पाती ।।

अपने हिस्से का निवाला भी बच्चों को खिलाती
लुटाती प्यार भी बेशुमार है
थक जाती है कभी फिर भी नहीं जताती
बच्चों में ही बसा उनका यह संसार है।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: