Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कोई नहीं तुम जैसा है

RAJAT ROHIT RAJPUT 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक Rajat Rohit Rajput Rajat Rajput #rajat_rohit_rajput rajat Rajput ki kavita koi nhi tum jaisa hai #rajatrajputwriter, #motivational_poems #motivationbyrajat #inspirationalpoems 58220 0 Hindi :: हिंदी

Title :- कोई नहीं तुम जैसा है

जीवन मंच है अभिनय का ,
तो किरदार कहां तुम जैसा है
जीवन रण है गौरव का 
तो वीर कहां तुम जैसा है
जीवन दमखम है दंगल का 
तो पहलवान कहां तुम जैसा है
जीवन जंगल है जीवों का 
तो शेर कहां तुम जैसा है
जीवन रास्ता है मीलों का 
तो राहगीर नहीं तुम जैसा है
जीवन मेल है शब्दों का 
तो लेख कहां तुम जैसा है
जीवन कविता है कवियों की
तो राग नहीं तुम जैसा है
जीवन प्यार है अपनों का 
तो प्यार कहां तुम जैसा है
जीवन दौड़ है घोड़ों की 
तो घुड़सवार कहां तुम जैसा है
जीवन महिमा है वेदों की 
तो वेद कहां तुम जैसा है
जीवन उपवन है पेड़ों का 
तो कोई पेड़ नहीं तुम जैसा है
जीवन वर्णन है आघातों का 
तो प्रहार कहां तुम जैसा है
जो कहना था वो कह ही दिया 
अब समझदार नहीं तुम जैसा है
अब तो समझ जाओ यार 
की कोई नहीं तुम जैसा है

✒️ RAJAT ROHIT RAJPUT

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: