Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कीमत क्या ?

रघुवीर सिंह पंवार 02 Jun 2024 कविताएँ समाजिक सुगंध नहीं सुंदरता में तो उस सुमन की कीमत क्या ? 51934 0 Hindi :: हिंदी

सुगंध नहीं सुंदरता में तो उस सुमन की कीमत क्या ?
 प्रेम नहीं मानवता में तो उस हृदय की कीमत क्या ?
हरियाली नई हरे हृदय तो उस बाग की कीमत क्या  ?
स्वच्छ  जल जो नहीं मिले तो उस गागर की कीमत क्या ?
  हर प्राणी प्यासा जाए तो, उस सागर की कीमत क्या ?
 सौगंध खाकर नहीं निभाए तो उस वचन की कीमत क्या  ?
ब्रह्म ज्ञान का नहीं ज्ञाता   तो, उस ब्राह्मण की कीमत क्या ?
 आत्मशांति  जो नहीं मिले तो, विश्व शांति की कीमत क्या ?
  रक्षक ही बन जाए भक्षक ,तो रक्षा की कीमत क्या  ?
 बागार ही खा जाए खेत, तो रखवाले की कीमत क्या ?
 सठ न सुधरे सदुपयोग से , तो सत्संग की कीमत क्या  ?
 शिक्षित होकर शिक्षा नहीं दे ,तो उस शिक्षक कीमत क्या ?
परोपकार जो नहीं किया , तो पद पाने की कीमत क्या ?
 आए अतिथि आदर नहीं तो आतिथ्य की कीमत क्या ?
साथी होकर साथ ना निभाए तो उस साथी की कीमत क्या ?
भाई भाई मैं नहीं एकता तो भाईचारे की कीमत क्या  ?
 सुगंध नहीं सुंदरता में तो  ,उस सुमन की कीमत क्या ?
उज्जैन नगरी का रहस्य (Secret of Ujjain city    (रघुवीर सिंह पंवार )

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: