Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कर्म प्रभाव

Santosh kumar koli ' अकेला' 11 Jul 2024 कविताएँ समाजिक कर्म प्रभाव 47244 0 Hindi :: हिंदी

विचारों की सांसों में, 
मधुर समां समाने दो। 
मधुर बयार संतृप्त, 
विचारधारा बहाने दो। 
शुद्धता समवेत विचारों को, 
रश्मियाँ फैलाने दो। 
अमृतमय रश्मियों से, 
भंगुर भुवन को नहाने दो। 
विचार जनित है कर्म, 
यह मर्म समझाने दो। 
कर्म जनित है जग, 
यह जनी बतलाने दो। 
रश्क विचारित संवहन को, 
झंवाने दो। 
पूत कर्म धर्म से, 
जग जन्नत बनाने दो। 
कर्म चरखी़ से निकलता चर, 
यह बतलाने दो। 
घट तार कर झंकृत, 
नई झंकार सुनाने दो। 
कर्म धुरी पर धरी धरा, 
यह मिसाल समझाने दो। 
यहीं करनीयहीं भरनी, 
किए हुए घर दिखलाने दो।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: