Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कभी-कभी रुक जाया कर

Avnish Dutt 07 May 2026 कविताएँ दुःखद Dukh, poem for struggle, sacrifice, poem for sacrifice, tyag k liye kavita, tyag ki kavita 9282 0 Hindi :: हिंदी

कभी-कभी रुक जाया कर

कभी-कभी रुक जाया कर,
अपने आप को इतना न थकाया कर,
हिम्मत तेरी बंधी रहे,
अपने आप को इतना न आज़माया कर।।

अँखियों से नीर नहीं  बहने देता,
व्यथा न पता चले तेरी,
ऐसा कोई निशान भी नहीं रहने देता।।

तेरी ये अदा भी बड़ी अजीब है,
जो तुझे समझते भी नहीं,
तू उनका भी नसीब है।।

पास तेरे देने को कुछ भी न हो शायद अभी
पर तू सबका यक़ीन है।।

इसीलिए तो कहता हूँ,
कभी-कभी रुक जाया कर,
अपने आपको इतना न थकाया कर।।

हर ग़म को तू कैसे रोक लेता है,
गहरे से गहरे ज़ख्म को भी कैसे सोख लेता है,
दर्द तो तुझे भी होता होगा,
हर क्रोध को तू कैसे ढोता होगा।।

तेरे जैसे कम आते हैं इस धरा पर,
अपनी जान ऐसे न लगाया कर दाँव पर,
बहुत नहीं तो, थोड़ी देर ही सही,
थोड़ा तो थम जाया कर,
अपने आपको इतना न थकाया कर।।

दुःख में तू रोता नहीं है,
सुख में आपा खोता नहीं है,
तेरा जज़्बा कुछ तो अजीब है,
शायद इसलिए तू सबका यक़ीन है।।

यूँ ही नहीं कहता हूँ,
थोड़ा तो रुक जाया कर,
अपने आपको इतना न थकाया कर।।

अवनीश दत्त

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: