Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

जुदाई

रामावतार दाधीच 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत जुदाई, प्यार में दिल टूटना , विरह , हार्ट ब्रेक 103380 0 Hindi :: हिंदी

तेरा मेरा इश्क़ सच्चा था यह दुनिया ने माना था ,
कभी तू मेरी दीवानी थी , मैं तेरा दीवाना था ।।
क्या खता हुई मेरी जो मिली सजा मुझको , 
कभी तू थी समां मेरी और मैं तेरा परवाना था ।।

एक ऐसा राज बता दे मुझको ,तेरा मेरा साथ छूटा है ,
पल भर में मिली जुदाई जिससे मेरा दिल टूटा है ।।
खता मैं समझ नहीं पाया पर इतना पता मुझको , 
या तो मुझे प्यार नहीं  आता ,  या  तेरा इश्क झूठा है ।।

जब मैंने सुनी जुदाई तेरी ,  मेरा दिल घबराया था  ,
मैं अनजान था मोहब्बत से तूने मुझे प्यार सिखाया था ।।
 रहेगा गम उम्र भर एक तेरी इस मुलाकात का जालिम , 
जब तुम प्यार नही करना, तो तूने दिल क्यू लगाया था ।।

चहुँ दिस आलम जुदाई का तूने जो मुख मोड़ा है ,
मेरा दिल कांच का टुकड़ा , तूने पत्थर जो तोड़ा है ।।
यह वादा करू तुमसे , उम्र भर  तुझे भूल नही पाऊं ,  
 यह जख्म जितना ही गहरा हो , दिखता ही थोड़ा है ।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: