Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

जीवन आदर्श-एक छोटी सी जिंदगी की अहमियत

Rambriksh Bahadurpuri 30 May 2023 कविताएँ समाजिक #Rambriksh Bahadurpuri #Rambriksh Bahadurpuri kavita #Rambriksh Bahadurpuri Ambedkar Nagar #Kavi rambriksh Bahadurpuri #ambedkarnagar poetry #jeevan per kavita #aadarsh per kavita 27091 0 Hindi :: हिंदी

जीवन आदर्श 

मैने देखा
एक छोटी सी
जिंदगी की 
अहमियत,
और इसके
साथ
प्रकृति की
सहूलियत। 

मैंने देखा
उस नन्हीं सी
कली को
खिलते,
विकसित
होते,
जीने की
आशा लिए
प्रसन्नचित्त। 

न भविष्य का
भय
न अतीत की
चिंता,
बस
कोमल
पंखुड़ियों से
अपनी सुन्दरता
खूबसूरती 
और आदर्शता को 
लोगों में 
खुशबू से बांटते,
उसे देखा। 

लोगों में छोड़
जाना
अपनी पहचान,
माइने नहीं
रखती 
जीवन का लम्बा
होना
या होना
थोड़े दिन का
मेहमान। 

अब वह
विकसित कली
देखते देखते ही
फूल बन
गयी थी,
और फिर
हल्की हवाओं
के झोंके से
टूटी और सदा के लिए
अपने जड़ समेत
समूल डाल से
बिदा हो
चली थी। 

रचनाकार -
रामबृक्ष बहादुरपुरी 
अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश 
9721244478

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: