Ranjana sharma 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत Google 113842 0 Hindi :: हिंदी
आज तुमने जो हमसे कहा
देखो कल उसको भूल न जाना
दिल को जो बात आज छू गई
देखो कल दिल तोड़ न जाना
आंखो में जो सपने भर दिए
देखो कल उस सपने को चुरा के न जाना
मैंने माना है सबसे अच्छा तुझको पिया
कल उस भरोसे को तोड़ न जाना
आज थामा है जो हाथ मेरा
कल मुंह फेर कर न चले जाना
आज मिलकर जो लिए सात वचन
कल उस वचन को भुला न जाना
आज तुमको मैंने अपना सब कुछ दिया
देखो, कल किसी ओर का हाथ थाम न जाना
आज मां की कृपा से जो हम एक हुए
कल उससे भी भरोसा उठा के न जाना
आज हंसकर जो मेरी हर बात मानी
देखो,कल हमको रूला के न जाना।
धन्यवाद