Saurabh Sonkar 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत ये दिल बच्चा ही अच्छा है, प्यार सच्चा ही अच्छा है ,, 118219 0 Hindi :: हिंदी
ये दिल बच्चा ही अच्छा है, प्यार सच्चा ही अच्छा है ,, जो तुमको इश्क़ हो जाए, कि मिलना रिस्क हो जाए,, दिमाग़ होता मतलबी है, हमेशा दिल की ही सुनना,, तू हो जाना एक मिलकर, यकीं इतना मुहब्बत पर ,, मुहब्बत की सरजमीं पर, सदा नादां ही रहना तुम,, समझदारी बहुत ज्यादा, सफ़र बोझिल बना देगी,, तेरे जीवन की खुशियों को, बहुत बेरंग कर देगी ,, कि जब भी द्वंद्व में पड़ना, किसी के संग में पड़ना,, कोई कितना भी करले जिद, तू अपने रंग में ही पड़ना,, सफ़र जब साथ चलना तुम, कि मुट्ठी भींच भी लेना,, बहुत आसान नही मंजिल, उसे तुम खींच भी लेना,, ले उसका हाथ हाथों में, कदम तुम साथ चलना,, कि खुशियां हो या गम के पल, बस तुम बराबर साथ चलना,, तुम राही हो राही रहना, मोह मंजिल की न करना,, मुकद्दर तो झलावा है, तुझे मेहनत ही करना है,, अधूरी जिंदगी है ये , अधूरे ख्वाब हैं बाकी,, तुम्हे ही रंग भरने है, इसे पूरे भी करने है,, ये जिम्मेदारी है तेरी, तुम्हे पीछे नही हटना,, तू उठकर होश में भी आ, अभी तू जोश् में भी आ,, ज़रा झिझक गया जो तू, जो पीछे हट गया फिर तू,, फिर ऐसा दौर न आयेगा, तेरे सिर मौर न आयेगा,, तू जादू कर जितेंदर बन, मुकद्दर का सिकंदर बन,, _________________________ SAURABH SONKAR ✍️ _________________________