Anjani pandey (sahab) 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य #### हौसलों का घोंसला#### जांबाज चिड़िया और उसका साहस 72659 0 Hindi :: हिंदी
" हौसलों का घोषला"
हां मैं पंछी छोटी सी
तिनका का घर है मेरा
हौसलो से उड़ान है मेरी
छोटा सा तो पंख है मेरा...
मुझे कहा बिस्तर मखमल की
न पनीर है खाने को
दिन भर ढूंढू दाना
न पानी है प्यास बुझाने को..
गर हिम्मत हार जाऊंगी मैं
मेरे चूज़े भूखे रह जायेंगे
चल उड़ चल अपनी हिम्मत से
नही बाण बहेलियो के खाएंगे..
मेरे हौसलों का घोंसला है
तिनका तिनका जोड बनाया है
गर मैं भी थक जाती गर्मी में
आज मौसम बरसात का आया है.
तू इंसान है पहचान खुद को
पत्थर भी पिघलेगा
नित चल तू एक राह पर
अंधेरा हुआ तो क्या हुआ
तेरा भी सूरज निकलेगा ...
तेरा भी सूरज निकलेगा।
अंजनी पांडेय( साहब)