Manju Bala 04 Jun 2023 कविताएँ समाजिक कवि की आँखें देख रही है एक भयानक सपना हिंदुस्तान में घटने वाली है एक भयानक घटना 27088 0 Hindi :: हिंदी
कवि की आँखें देख रही है एक भयानक सपना हिंदुस्तान में घटने वाली है एक भयानक घटना सीने में जो ज़हर भरा है कई सालो से वो भयानक लावा अब फटने वाला है धर्म के बाशिंदे खेलेगे खूनों से होलियाँ ये हिन्दुओं की टोलियाँ ये मुस्लिमों की टोलियाँ कवि की आँखें देख रही है एक भयानक सपना हिंदुस्तान में घटने वाली है एक भयानक घटना क्यों नहीं समझते कि हम एक देश के बाशिंदे है यही हमारी मातृभूमि है यही हमारा आशियाना है मत बांटो मेरे मुल्क को दो टुकड़ों में पहले के जख्म अभी तक भरे नहीं है | कवि की आँखें देख रही है एक भयानक सपना हिंदुस्तान में घटने वाली है एक भयानक घटना |
I have done M.A in three subjects these are Hindi ,History ,Political science. I have also done M.Ed...