Sanju Nirmohi 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम #sanjunirmohi #hindidiwas #hindi # 82205 0 Hindi :: हिंदी
हिंदी में ही जन्म हुआ है ,
हिंदी से पहचान मिली ।
हिंदी ने सभ्यता सिखायी,
सभ्यता से ही शान मिली ।।
पंत, तुलसी और बच्चन जैसे कवियों ने इसको जाना है,
हिंदी भाषा की मार्मिकता को इन्होंने खूब पहचाना है ।
हृदय कलम के संयोग से प्यारी प्यारी रचना मिली ,
हिंदी अपने आप में हमको एक सौगात मिली ।।
ईश्वर का आभास कराती,
भटको को ये राह दिखाती ।
अनजाने शुभ कर्मो से बनकर ईश्वरीय ज्ञान मिली,
और गुरुओं के श्री चरणों से ज्ञान की एक किरण मिली ।।
भारत को भारत से जोड़ें,
अपनों को अपनों से जोड़ें । आजादी के बाद इसको एक अलग पहचान मिली,
मातृभाषा का नाम मिला शब्द रूपी भगवान मिली ।।
- संजू निर्मोही