Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

हिन्दी

Vipin Bansal 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम 137691 0 Hindi :: हिंदी

कविता = ( हिन्दी )

अमृत महोत्सव भी बना लिया !
सीना गर्व से फूला लिया !!
हर घर तिरंगा फहरा लिया !
आज़ादी नगमा गुन गुना लिया !!
हम हुए आज़ाद !
सोच बीमार हुई है !!
अपनी मातृभाषा अपने ही हाथों !
आज शर्मसार हुई है !!
अपने ही घर में देखो !
आज मेहमान हुई है !!
हिन्दी आज ग़ुलाम हुई है !
हिन्दी आज ग़ुलाम हुई है !!

ब्रिटिश हुकूमत को भगा दिया !
अंग्रेजी कल्चर अपना लिया !!
ऊँचा उठने की चाहत !
जड़ों को अपनी हिला दिया !!
हिन्द दरख़्तों की शांख पर !
ब्रिटिश फल लगा दिया !!
सफलता की सीढ़ी अंग्रेजी !
हिन्दी क्यों अभिशाप हुई है ?
सरकारी महकमों में अंग्रेजी !
माई बाप हुई है !! 
हिन्दी आज ग़ुलाम हुई है !
हिन्दी आज ग़ुलाम हुई है !!

कुरुक्षेत्र में ज्ञान बताया !
श्रीमद्भगवद्गीता में ब्रह्माण्ड समाया !!
अमृत बन बरसी वाणी !
महर्षि वेदव्यास जी ने लिखी कहानी !!
वेद शास्त्र रचे जिससे भ्राता !
संस्कृत से जन्मी हिन्दी भाषा !!
गंगा सी शीतल पावन वाणी !
क्यों अपवित्र आज हुई है ? 
हिन्द की यह अमृत वाणी !
क्यों ज़हर हुई है ?
हिन्दी आज ग़ुलाम हुई है !
हिन्दी आज ग़ुलाम हुई है !!

हम हिन्द हिन्दी हमारी !
यह पहचान न मिटे हमारी !!
आओ करें जंग की तैयारी !
हिन्दी का परचम आओ लहराए !!
इसका खोया स्वाभिमान लौटाएं !
आओ इसको घर वापस लाएं !!
सभी भाषाओं का सम्मान करें !
मातृभाषा सबसे पहले इसका ध्यान करें !!
श्री कृष्ण मुख से निकली जो अमृत वाणी !
श्रीमद्भगवद्गीता सार हुई है !!
हिन्द दिल हिन्दी धड़कन !
हिन्दी श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान हुई है !!
क्यों फिर हिन्दी ग़ुलाम हुई है ?
क्यों फिर हिन्दी ग़ुलाम हुई है ?

विपिन बंसल

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: