Shubhashini singh 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत Google /Yahoo/Bing /instagram/Facebook/twitter 62958 0 Hindi :: हिंदी
दुख सुख लगा रहेगा साथी
तुम मेरे साथ रहो तो हर दुख सुख में बदल जाएगा मेरे साथी
तुम जो पास रहो मेरे तो हर पल अनमोल सा लगता मेरे साथी
तुम जो रूठ जाओ तो सारा संसार सुना सा लगता मेरे साथी
तुम जो मुझसे दूर जाओ तो हर पल कुछ अधुरा सा लगता मेरे साथी
और क्या कहूं तुम्हारे बारे में
तुम मेरी ज़िन्दगी हो,
तुम मेरी सुबह की वो किरण हो,
तुम मेरी शाम का वो चांद हो,
जिसको हर पल मै अपने पास रखना चाहती।
जिसके साथ मै अपनी जीवन बिताना चाहती।
वो तुम ही हो मेरे साथी
वो तुम ही हो मेरे साथी.....
सुभाषिनी सिंह