Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

दोस्त का होना जीवन में नितांत आवश्यक है

संदीप कुमार सिंह 22 Jun 2023 कविताएँ समाजिक मेरी यह कविता समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 49283 0 Hindi :: हिंदी

दोस्त का होना जीवन में नितांत आवश्यक है,
जो जीवन  सुरभित कर खुशी का खजाना हैं ।
सु:ख_दु:ख के चक्र में दोस्त अमृत तुल्य हैं,
जिससे जिन्दगी में चार_चांद लग जाती हैं।

एक दोस्त दूसरे दोस्त का काया कल्प कर सकते हैं,
अमीर दोस्त गरीब दोस्त को आगे बढ़ा सकते हैं।
दोस्ती की मिशालें तो बहुत हैं हमें भी मिशाल कायम करना है,
एक अच्छा दोस्त बनकर जीवन को खूबसूरत कर सकते हैं।

दोस्त तो यहां धरा पर पावन फूल समान हैं,
जो सिर्फ दोस्तों के लिए ही जीते_मरते हैं।
एक सच्चे दोस्त की भावनाओं को मेरा नमन,
और यह परम्परा अनवरत चलते रहे।

दोस्त को दोस्त के लिए कभी बुरा न सोचें,
आजीवन दोस्ती निभाने की दृढ़ वादा करें।
दुःख हो तो दोस्तों में बांट लें,
 सु:ख हो दोस्तों में बांट लें।

मरने के बाद भी आत्माएं गर मिलें,
तो अटूट दोस्ती के प्रभाव से तब भी गले मिलें।
सातों जन्म तक भी दोस्ती की बन्धन न टूटें,
दोस्ती की सच्ची प्रभाव से सब को खुशी मिले।

दोस्त के लिए जान हाज़िर रहना चाहिए,
बुरे वक्त में दोस्त ही मसीहा बन जाते हैं।
लोभ का निसंदेह कोई स्थान नहीं होना चाहिए,
एकदम शुद्ध मन से दोस्ती की रीत निभाना चाहिए।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍🏼
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: