Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

देश का युवा बेहाल हुआ

जितेन्द्र जय 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक #jitendra_jay #desh_ka_yuaa_behaal_huaa #like #love #poem #india #trend 43893 0 Hindi :: हिंदी

देश का युवा बेहाल हुआ, कोई युक्ति निकालो नेता जी।
डिग्री लेकर भटक रहें, कोई भर्ती निकालो नेता जी।।


आये थे डिग्री लेने तब, लगता था जग जीत लिए।
एक हाँथ में पोथी-पत्रा,  दूजे में संगीत लिए।।
कॉलेज से घर आकर, फिर कोचिंग जाना पड़ता है।
कभी-कभी टेंसन में हमको, भूखे सोना पड़ता है।।
मर न जाये भूखे हम, कोई युक्ति निकालो नेता जी।
डिग्री लेकर भटक रहें, कोई भर्ती निकालो नेता जी।।


लेकर डिग्री इस दर से, उस दर तक जाना पड़ता है।
एक नौकरी के लिए , चपरासी को साहब कहना पड़ता है।।
नौकरी पाने के लिए, जी हुजूरी करना पड़ता  है।
उससे पहले साहब के घर, पानी भरना पड़ता है।।
भर-भर के पानी थक चुके, कोई युक्ति निकालो नेता जी।
डिग्री लेकर भटक रहें, कोई भर्ती निकालो नेता जी।।


गाँव गली मोहल्ला में, आवारा मुझको समझते हैं।
ये निकला सबसे निकम्मा, बापू से सब कहते हैं।।
बातों-बातों में बापूजी,  को समझाना पड़ता है।
कभी-कभी गुस्से में उनका, जूता खाना पड़ता है।।
जूता खाकर भी जिन्दा हूँ, कोई युक्ति निकालो नेता जी।
डिग्री लेकर भटक रहें, कोई भर्ती निकालो नेता जी।।


शादी करने से पहले, क्या करते हो सब पूँछते है।
हमने कहा कुछ करने के लिये ही, देवी-देवता पूँजते हैं।।
इतना सुनते ही देखुआ, झट चट्ट खड़े दुआरे हैं।
इसी नौकरी के चक्कर में, अबतक हम कुँआरे हैं।।
कुँआरे ही हम रह न जाये, कोई युक्ति निकालो नेता जी।
डिग्री लेकर भटक रहें, कोई भर्ती निकालो नेता जी।।

     ~ जितेन्द्र जय
         रायबरेली (उत्तर प्रदेश)

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: