रोhit Singh 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद #poem #poetry #shayari #thought #रोhit Singh 107469 0 Hindi :: हिंदी
चलो आज दर्द के साथ भी थोड़ा मुस्कुराते हैं...! चलो आज दर्द के साथ भी थोड़ा मुस्कुराते हैं..... दर्द भी दर्द से दुःखी है शायद आओ मिलकर इसे हंसाते हैं.... कितना तन्हा,हैरान,परेशान है ये थोड़ी मस्करी इसे सिखाते हैं उदासी लिए बैठा है ये कब से लतीफा कोई इसे सुनाते हैं.... चलो आज दर्द के साथ भी थोड़ा मुस्कुराते हैं...!! इतनी सिलवटें लिए बैठा है चेहरे पे अपने... इसकी सारी शिकन मिटाते हैं.... जो भी है जैसा भी है..हिस्सा है अपन आओ गले से इसे आज लगाते हैं.... चलो आज दर्द के साथ भी थोड़ा मुस्कुराते हैं..!!