Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

भारतवासी

Santosh kumar koli ' अकेला' 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम भारतवासी 58333 0 Hindi :: हिंदी

हम भारत मां के, प्यारे लाल।
पहले हिन्दुस्तानी, बाद में और सवाल।
जिस पर तुम इठला रहे, कई गुना था हमारे पास।
जिसे अपना मान रहे,वह हमारा रह चुका है दास।
हमसे रिसकर तुम तक पहुंचा, तुमने लगाया समय का पाश।
हम नहीं कहते ये सब, कहता आया है इतिहास।
हम तो पत्ता रह गए, तुम बन गए डाल।
पहले हिन्दुस्तानी, बाद में और सवाल।
नहीं चाहते बैर रखना,सबको अपनाते समाते हैं।
वसुधैव कुटुंबकम् भावना, विश्व में फैलाते हैं।
सब रागों की एक राग,शांति राग ही गाते हैं।
न छल से, न बल से,आंसू से कमज़ोर हो जाते हैं।
अश्रुतीर हमारे दिल को, कर देता बेहाल।
पहले हिन्दुस्तानी, बाद में और सवाल।
हम भारत मां के, प्यारे लाल।
पहले हिन्दुस्तानी, बाद में और सवाल।
सभी पड़ोसी देश हमें, समझें अपना भाई।
प्यार, प्रेम से पाट लें, नफ़रत- ग़फ़लत की खाई।
थोड़े से अविश्वास से,  सम्बन्धों में लगे काई।
मिल बैठके हल कर लें,आपस में कठिनाई।
नहीं चलते हम कभी, गिद्ध दृष्टि- सी चाल।
पहले हिन्दुस्तानी, बाद में और सवाल।
एक से एक योद्धा यहां, है योद्धाओं की खान।
अपनी जान से भी प्यारी, हमें देश की शान।
पर दूसरे का भी हम, करते हैं पूरा सम्मान।
चारों दिशाओं में फैलाएं,  शांति का यशोगान।
जो शांति से रहे, हम मिलाएं ताल से ताल।
पहले हिन्दुस्तानी, बाद में और सवाल।
हम भारत मां के, प्यारे लाल।
पहले हिन्दुस्तानी, बाद में और सवाल।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: