संदीप कुमार सिंह 14 Sep 2026 कविताएँ देश-प्रेम #Hindi #Hindustan #Kavita #Kavi #Kaviyatri #Sahity 9089 0 Hindi :: हिंदी
#विधा_दोहा_छन्द भारतीय हो तो करो ,हिन्दी का सम्मान। भारत की तो जान है, दुनिया कहे महान।। संस्कृत की बेटी लगे, हिन्दी सबको खास। दिया विश्व को खोज कर, भव्य शून्य से आस।। आदिकाल से ही चले ,जीवन की हर धार। अब तो पहुँचे चाँद पर,हिन्दी से अधिकार।। हिन्दी का सम्मान कर , करो नहीं संकोच। देगी तुझको हर खुशी,रहे सदा सह लोच।। हिन्दी सुन्दर विश्व में, हिन्दी से है शांति। नित्य प्रगति देती हमें ,दूर करे हर भ्रांति।। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह*Author*
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....