Mansi 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक भारत माता का लाल, भारत माँ का बेटा, Neeraj, Chopda 149252 0 Hindi :: हिंदी
मैं विदेश में जाकर देश का नाम
रोशन करके आया हूं,
मैं भारत माता का बेटा
स्वर्ण पदक ले आया हु।।
मेरी माँ बोली तू कर्म कर
तू फल की चिंता मत करना,
मेरी माँ की सीख ही लेकर मैं
झंडा ऊंचा कर आया हूं।
मैं भारत माता का बेटा ,
आज स्वर्ण पदक ले आया हूं।
माँ का दिल दुखाया, मजबूर हुआ
ना सपना चकनाचूर हुआ,
कभी हार हुई, कभी जीत मिली
मैन आस का दामन न छोड़ा,
इसलिए मैं भारत का इतिहास
रचाकर आया हूं।।
मैं भारत माता का बेटा हूं
स्वर्ण पदक ले आया हूं,
मैं भारत माता का हु लाल
आज इतिहास रचा कर आया हूं
मैं स्वर्ण पदक ले आया हूं।।
मानसी
(टोक्यो ओलिम्पिक 2021 के स्वर्ण पदक विजेता श्री. नीरज चोपड़ा पर आधारित)