संदीप कुमार सिंह 02 Oct 2023 कविताएँ देश-प्रेम मेरी यह कविता देश हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 66198 2 4 Hindi :: हिंदी
(दोहा छंद) भारत के दो लाल का,जन्म दिवस है आज। गांधी शास्त्री को नमन,भारत के सरताज।। अक्टूबर दो खास है,जन्मे आज सपूत। गांधी ने तो सत्य से,पाए मान अकूत।। शास्त्री परम् विनीत थे,जिनके खास वसूल। अपने कार्य कलाप से,करे बात माकूल।। भारत के दो लाल से,खुशियाँ सबको आज। किए आजाद देश को,इनपे सबको नाज।। शास्त्री नेता खास थे,त्याग सभी अरमान। उत्तर प्रदेश का बढ़ी,पूरे जग में आन।। गाँधी थे गुजरात के,नेता बड़े महान। कहते बापू जग इसे,भारत के ये जान।। दिए भगा अंग्रेज़ को,किए देश आजाद। भारत के दो लाल को,करूं आज हम याद।। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍️ जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार
2 years ago
2 years ago
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....