MD SHAYEED ALAM 29 Oct 2025 कविताएँ समाजिक अभी तो आगे जाना है 17572 0 Hindi :: हिंदी
अभी सफ़र अधूरा है, अभी संकल्प ना पूरा है। अभी ना थको ना रुको तुम, अभी मौका सुनहरा है। अभी और आगे जाना है, अभी और मेहनत करना है। अभी ना थको ना रुको तुम, अभी मंजिल को पाना है। अभी मंजिल है हमसे दूर, अभी तो आगे बढ़ना है। अभी तो जंगल घनेरा है, अभी तो हर ओर अंधेरा है। अभी तो चलते जाना है, अभी तो दम लगाना है। अभी तो आसमान को छूना है, अभी तो जग में छाना है। अभी ना रुको ना थको तुम, अभी मंजिल को पाना है।।