Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

तेरे संग मेरे यारा

Manju Bala 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत तेरे संग मेरे यारा meri baat मेरी नन्ही परी maa , beti , jindgi, bachchpan shiksha , oarat , duniya , dosat , dhan , kamai, pati, bahan. samnpati , sathi 74041 0 Hindi :: हिंदी

 लिखती और गुनगुनाती जा रही हूँ हसीन कहानियाँ तेरे संग मेरे यारा
 याद आ रहे हैं वह पल जब दुल्हन बनाई थी घर संग तेरे मेरे यारा

 दुःख-सुख हर पल सँभाला है मुझको तूने मेरे यारा
 मुझे खुशियाँ दी गमों को अपनी पलड़े में डाला है मेरे यारा

 रानी बनाकर अपनी पलकों पर सजा रखा है तूने मेरे यारा 
 हर जन्म में तुझे पाऊं इसी हसरत को मन में बसा रखा है मेरे यारा

 हर हसरत को हर ख्वाब को तूने सँभाला है मेरे यारा 
 दुनिया भर की खुशियों को मेरे कदमों में डाला है मेरे यारा

 खुशियाँ ही खुशियाँ भर दी हैं मेरी झोली मैं सारी उम्र के लिए मेरे रब्बा
 इस कोहिनूर हीरे को मेरे लिए तराशा है सच में तूने ओ ! मेरे रब्बा

 दुनिया में दो जोड़ों में जुदाई कभी ना आए मेरे यारा
 प्यार कितना भी कम हो, बेवफ़ाई कभी ना आए मेरे यारा

 मेरी हसरत और मेरे ख्वाबों का राजा है तू मेरे यारा 
रानी हूँ तेरे घर की यह सब को तूने बता रखा है मेरे यारा

 जवानी की दहलीज से बुढ़ापे की दीवारों तक मेरे यारा
 संग तेरे जीवन का हर लम्हा हर पल गुजारु सच में मेरे यारा

 यह जिंदगी का सफ़र कभी भी थकाऊ या उबाऊ ना लगे मेरे यारा
 मेरे होठों पर तेरे तरानों का यशोगान हमेशा- हमेशा रहे मेरे यारा

 हाथों में हाथ डालकर जिंदगी को ऐसे ही एक साथ जिये जाये मेरे यारा 
 मेरी मंजिल है तू,तेरी मंजिल हूँ मैं यह एहसास दिल मैं बसाए रखे मेरे यारा 

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: