Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें
Certificate is not issued to the author at present. Minimum 10 articles should be published on Sahity Live website to get the certificate.

मैरिज मोटो

राहुल गर्ग 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत Google 37557 0 Hindi :: हिंदी

वादे जितने करता था सारे आज निभाता हूँ। 
तब जाकर थोड़ा सम्मान, मैं अर्द्धांगिनी से पाता हूँ।।  

सात वचन लिए थे हमने सत्तर जैसे लगते है 
कभी सफाई कभी दवाई कभी कपड़े धोने पड़ते है 
सारी गलती उसकी होती, फिर भी मैं मनाता हूँ। 
तब जाकर थोड़ा सम्मान,मैं अर्द्धांगिनी से पाता हूँ।।  

कई घंटों तक सजना उसका, मेरे लिए ही संवरती है 
रंग पूछकर सारे मुझसे,अपनी पसंद ही पहनती है 
कैसी भी बातें हो उसकी ,राज़ी सब में होता हूँ ।
तब जाकर थोड़ा सम्मान ,मैं अर्द्धांगिनी से पाता हूँ।।  

चाँद तोड़ कर ला दूंगा मैं ऐसे वादे करता था 
प्यार किया मजनू लैला सा,शादी से बस बचता था 
तारों की जब माँग वो करती, मुट्ठी में जुगनू लाता हूँ ।
तब जाकर थोड़ा सम्मान, मैं अर्द्धांगिनी से पाता हूँ।। 

दर्जन साड़ी रख बोले वो चैन जरा लगा दो ना तुम
सब कपड़े तो पहन चुकी हूं एक नया दिलवा दो ना तुम 
खरीद सकूं एक सुदंर साड़ी इतना जरूर कमाता हूँ।
तब जाकर थोड़ा सम्मान मैं अर्द्धांगिनी से पाता हूँ ।। 

पत्नी है अब वो मेरी ,सदा ख्याल यह रखता हूँ 
बाहर सबको भाषण देकर ,घर में उसकी सुनता हूँ 
नोक झोंक जब चलने लगती,तब स्वयं ही हार मानता हूँ।
तब जाकर थोड़ा सम्मान, मैं अर्द्धांगिनी से पाता हूँ ।। 

वादे जितने करता था सारे आज निभाता हूँ। 
तब जाकर थोड़ा सम्मान मैं अर्द्धांगिनी से पाता हूँ ।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: