Rabindra kumar mandal 30 Mar 2023 कविताएँ हास्य-व्यंग #hindi kawita#prem kahani# adhyatm#jine ki tammna# geet# bhojpuri 29522 0 Hindi :: हिंदी
((युवा और बुजुर्ग))
झुर्रियां चेहरे पर था हम आईना बदलते रहे,
सत्य को जानकर भी झूठ पर चलते रहे,
युवा और बुजुर्गों में हमेशा से टकराव है ,
एक अनुभवी दूसरे में अनुभव का अभाव है,
बुजुर्गो को नजरअंदाज कर दलदलों में फिसलते रहे,
झुर्रियां चेहरे पर था हम आईना बदलते रहे,
सत्य को जानकर भी झूठ पर चलते रहे,
बुजुर्ग संस्कृति को बचाने में व्यस्त है,
युवा अश्लीलता फ़ैलाने में मस्त है,
अपने ही घर में बुजुर्ग सम्मान के लिए तरसते रहे,
झुर्रियां चेहरे पर था हम आईना बदलते रहे,
सत्य को जानकर भी झूठ पर चलते रहे,
युवा को भ्रम है में बहुत ज्ञानी हूँ,
बुजुर्ग को नसीहत देते आप का युग अज्ञानि था,
खुद पथभ्रस्ट होकर उन्हें वेवकूफ समझते रहे,
झुर्रियां चेहरे पर था हम आईना बदलते रहे,
सत्य को जानकर भी झूठ पर चलते रहे,
आज का बुजुर्ग युवा को समझाता रहा,
हर अपमान को सहकर रास्ता बताता रहा,
फिर भी ये नादान युवा पगड़ियाँ उछालते रहे ,
झुर्रियां चेहरे पर था हम आईना बदलते रहे,
सत्य को जानकर भी झूठ पर चलते रहे,
टेलीविजन पर रामायण गीता वेद पुराण भी दिखलाता है,
लेकिन आज के युवाओं को सिर्फ सास बहू नजर आता है,
कहता है ज़माना बदला है लेकिन वो खुद ही ढलते रहे ,
झुर्रियां चेहरे पर था हम आईना बदलते रहे,
सत्य को जानकर भी झूठ पर चलते रहे,
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
((यह एक काल्पनिक रचना है,मेरा मकसद किसी को ठेस पहुँचाना नहीं है #कुमार रवि))