Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

#((विकसित राष्ट्र का संकल्प))

Rabindra kumar mandal 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम #Hindi kawita#deshprem#desh bhakti#Hindi get#poem #prem kahani 29923 0 Hindi :: हिंदी

((विकसित राष्ट्र का संकल्प)

भारत के नव युवा देश के लिए योगदान करो,
कर्तव्यपथ  पर आगे बढ़कर कुछ तो जन कल्याण 
करो,

भारत के अनुपम गरिमा को फिर से लाना होगा,
फिर से अपने देश को सोने का चिड़ियाँ बनlना होगा,

हम से पीछे जो स्वतत्र हुए, वो विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा, .
रोज नए नए अविष्कार से नया कीर्तिमान गढ़ रहा,

अपने गरीब छात्रों के लिए कुछ तो इंतजाम करो,
भारत के नव युवा देश के लिए योगदान करो,

कर्तव्यपथ  पर आगे बढ़कर कुछ तो जन कल्याण करो,
कृषि योग्य भूमि है, नहरों का निर्माण करो,
नए  नए तरीके से खेतों में काम करो,

हर और क्रांति लाना होगा, 
बेरोजगारी को भगाना होगा,

अपने ढीढ निश्चय से नए राष्ट्र का निर्माण करो,
भारत के नव युवा देश के लिए योगदान करो,
कर्तव्यपथ  पर आगे बढ़कर कुछ तो जन कल्याण करो
,
हतोत्साह और आत्महत्या से कायर तुम कहलाओगे, अपना  फर्ज निभाओगे महापुरुष कहलाओगे,

जो संसाधन है अपने पास उससे ही उत्थान करो,
भारत के नव युवा देश के लिए योगदान करो,
कर्तव्यपथ  पर आगे बढ़कर कुछ तो जन कल्याण करो
,
अपने मात पिता के लिए तुम अनमोल खजाना हो,
संघर्ष करो तुम जीवन  में  क्यों छोड़ कर जाना है,

अगर झोपडी है तो महलों का निर्माण करो,
भारत के नव युवा देश के लिए योगदान करो,
कर्तव्यपथ  पर आगे बढ़कर कुछ तो जन कल्याण करो,

राष्ट्र हमारा राष्ट्र तुम्हरा  मिलकर विकसित बनाना है
भारत माता के गरिमा को फिर से दिखाना है

अचरज में पड़ जाये दुनियावाले ऐसा तुम अनुमान करो,
भारत के नव युवा देश के लिए योगदान करो,
कर्तव्यपथ  पर आगे बढ़कर कुछ तो जन कल्याण करो

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: