Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

माँ सब जानती है

राहुल गर्ग 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक # maa poem #maa par kavita #mother poem #rahul garg poem 79652 0 Hindi :: हिंदी

मेरी अधूरी सी रातें , मेरी आखों के सपने
मेरी उलझी सी जिंदगी को वह खूब पहचानती है।
मेरी माँ है वो सब कुछ जानती है।।

चंद रूपये की खातिर हर रोज निकलता हूँ
कुछ ना पाकर भी भूखा नही सोता हूँ
चार सिक्के वो जेब में हर रोज डालती है।
मेरी माँ है वो सब कुछ जानती है।।

बड़ा होने  की जिम्मेदारी धीरे धीरे निभाता हूँ
पर उसके लिए अभी भी बिट्टू ही कहलाता हूँ
पालने के बच्चे जैसा मुझे वो पालती है।
मेरी माँ है वो सब कुछ जानती है।।

दूर होती है सब बाधा और किस्मत मेरी बनती है 
उसकी दुआएँ ही तो है जो मेरे साथ चलती है
बुरा साया हो सर पे तो झाड़ू से टाल देती है।
मेरी माँ है वो सब कुछ जानती है ।।

न राजा बन पाता हूँ न रंक ही रह जाता हूँ
उतावली सी जिंदगी में सब कुछ हार जाता हूँ
जीत लूंगा जहाँ को एक दिन ऐसा वो मानती है।
मेरी माँ है वो सब कुछ जानती है।।



Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: