Archana Singh 13 May 2023 कहानियाँ समाजिक 48605 0 Hindi :: हिंदी
नमस्ते दोस्तों 🙏🙏
आज की कहानी का शीर्षक है ....
🪔 " उम्मीद का दीया " 🪔
~~~~~~~~~~~
दोस्तों ! कहते हैं इंसान को मरते दम तक उम्मीद का साथ नहीं छोड़ना चाहिए .... क्योंकि एक उम्मीद ही है जो बीच भंवर से भी हमें बाहर निकाल देती है ।
चलिए ! आपको एक प्यारी सी पौराणिक कथा सुनाती हूं .....
एक घर में पांच दीये जल रहे थे ।🪔
एक दिन पहले एक दीये ने कहा : " इतना जलकर भी मेरी रोशनी की लोगों को कोई कदर नहीं है , तो बेहतर यही होगा कि मैं बुझ जाऊं । वो दिया खुद को व्यर्थ समझकर बुझ गया ।उसने अपने मन में ही अपने प्रति हीन भावना रख ली ।
वह दीया " उत्साह का प्रतीक " था ।
ये देखकर दूसरा दीया जो " शांति का प्रतीक " था कहने लगा : " मुझे भी बुझ जाना चाहिए ।निरंतर शांति की रोशनी देने के बावजूद भी लोग हिंसा ही करते हैं , एक - दूसरे के साथ गाली - गलौज ही करते हैं , भाई - भाई के खून के प्यासे हो जाते हैं ,,,,, तो मेरा जलना भी व्यर्थ है "।
" उत्साह " और " शांति " के दीये बुझने के बाद जो तीसरा दीया हिम्मत का था , वो भी अपना हिम्मत खो बैठा और बुझ गया ।
" उत्साह "..... " शांति " और अब " हिम्मत " के ना रहने पर चौथे दीये ने बूझना ही उचित समझा ..... उसने सोचा : " जब ये तीनों दीया हिम्मत हार गए और बुझ गए , तो मेरा क्या अस्तित्व है ....?
दोस्तों ! ये चौथा दीया " समृद्धि का प्रतीक " था ।
हालांकि पांचवा दीया सबसे छोटा था , मगर फिर भी निरंतर जल रहा था ।
तब उस घर में एक छोटा सा लड़का प्रवेश किया ।
उसने देखा कि उस घर में सिर्फ एक ही दीया जल रहा है ।
वो खुशी से झूम उठा ..... चारों दीये बुझने की वजह से वो दुखी नहीं हुआ ..... बल्कि खुश हुआ ..... क्योंकि वो सोच रहा था कि " कम से कम एक दीया तो जल रहा है " ।
उसने तुरंत उस पांचवे दीये को उठाया और बाकी के चारों दीये को फिर से जला दिया ।
वो पांचवा अनोखा दीया ....
" उम्मीद का प्रतीक " था ।
इसलिए अपने घर में , अपने मन में , हमेशा उम्मीद का दीया जलाए रखिए , चाहे सब दीये बुझ जाए -----
लेकिन " उम्मीद का दीया " कभी नहीं बूझना चाहिए ।
यह एक ही दीया काफी है बाकी सब दीयो को जलाने के लिए ।
तो दोस्तों ! इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिली कि जिंदगी में जितनी भी संघर्ष आए , जितनी भी परेशानियां आए , उम्मीद नहीं छोड़ना चाहिए ..... क्योंकि हर परेशानी के बाद कोई ना कोई रास्ता निकल ही आता है और वही रास्ता उम्मीद होता है ।
फिर अगले किसी कहानी में बातें होंगी ,
तब तक के लिए ,
खुश रहिए , मस्त रहिए !
हंसते - मुस्कुराते रहिए !
धन्यवाद दोस्तों 🙏🙏💐💐