Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

धनवान सेठ ( भाग -१)

Ranjana sharma 30 Mar 2023 कहानियाँ धार्मिक Google 36336 0 Hindi :: हिंदी

रामपुर गांव में एक धनवान सेठ रहता था ,वह बहुत धनवान था।वह लोगो को खूब दान - वान करता था पर उसमें एक खूबी थी कि वह उसी को अपना कुछ भी दान करता ,जो उसकी तारीफ करता था।जब कुछ लालची और ढोंगी लोगों को यह बात पता चली तो वे लोग उसकी खूब तारीफ करते और उससे अपना मनचाहा दान लेकर चले जाते।कुछ दिन बाद नवरात्री का त्यौहार आया ,वह धनवान मां के नाम से भण्डारा करा रहा था,पर उसका जो स्वभाव था वह बदला नहीं था वह उसी को भण्डारा खिला रहा था जो उसकी तारीफ कर रहा था।तभी एक बूढ़ा बुजुर्ग व्यक्ति उसके द्वार पर आया और कहने लगा  " ये धनवान सेठ मैंने आपकी खूब प्रशंसा सुनी है कि आप लोगों को उसके मनचाहा दान देते हैं मैं भी कुछ दिन से बहुत भूखा हूं आप कृपा कर मुझे भर पेट भोजन करा दें " पर उस बूढ़े व्यक्ति को यह नहीं पता था कि धनवान उसी को कुछ देता जो उसके तारीफ में कुछ कहता ।"वह बूढ़ा व्यक्ति उससे बार - बार यही विनती कर रहा था भर पेट भोजन करा दो,पर धनवान सेठ उसे बाहर निकाल देता और कहता तुम्हारे लिए कोई भोजन नहीं है जाओ यहां से।तब वह बुजुर्ग व्यक्ति कहता " तू आज जिस चीज का घमंड कर रहा है कल तेरे पास नहीं रहेगा तू भी एक दिन भीख मांगेगा " ऐसा बोलकर वह वहां से चला जाता।
              धन्यवाद

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

बहुत समय पहले की बात है रहमान चाचा के यहाँ एक चूहा रहता था. हर दिन की तरह उस दिन भी बाज़ार से गाँव लौटते वक़्त चाचा झोले में कुछ सामान लेकर � read more >>
सच्चे भाई सुबह की योगा क्लास लेने के बाद मैं पार्क से होते हुए बाजार वाली रोड पर सैर के लिए निकल पड़ी । सुबह के व� read more >>
लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: