मोती लाल साहु 29 Jul 2025 गीत अन्य गीत, जीवन, आभार, गुरु, सद्गुरु, आत्मज्ञान, खोज, कविता, शायरी, ग़ज़ल, गीत, प्रेरणा, मोती 13976 0 Hindi :: हिंदी
गीत (कोरस) मैं दिल की आंँखों से, तुझे देखा करता हूंँ तू जीवन दर्पण है, तेरे सहारे चलता हूंँ तू ज्योति दिखा मुझको, ये सफ़र पूरा करूंँ मेरे प्रभु तेरी दया, तू ही जीवन का गुरु! (अंतरा) हर सांँस में तेरा नाम है, हर पल में तेरा साथ अंधेरों में भी देता है, तू ही तो मेरा हाथ तेरी कृपा से ही, हर मुश्किल आसान हो जीवन ये तेरे चरणों में, बस तेरा गुणगान हो (कोरस) मैं दिल की आंँखों से, तुझे देखा करता हूंँ तू जीवन दर्पण है, तेरे सहारे चलता हूंँ तू ज्योति दिखा मुझको, ये सफ़र पूरा करूंँ मेरे प्रभु तेरी दया, तू ही जीवन का गुरु! -मोती