BALDEV RAJ 30 Mar 2023 गीत धार्मिक नवरात्रि में माँ के दर्शन की इच्छा 61071 0 Hindi :: हिंदी
माँ तेरे दर्शन को घर से निकल पड़ा हूँ, कब होंगें दर्शन तेरे , मन उदास है बड़ा है, पल-पल तुझे पुकारे, कब होंगें दर्शन तेरे माँ तेरे दर्शन---- अपने अवगुण देख के माँ, चलते-चलते रूक जाता हूँ, कैसे मिलु मैं आप से माँ, सोच-सोच घबराता हूँ | माँ तेरे दर्शन---- मेरे अवगुणों पर ध्यान न देना माँ , बस इतनी दया करना अपने आचंल में छुपा लेना, चरणों में बिठा लेना, माँ तेरे दर्शन--- जब दर तेरे पर आऊँ, मुझे अपना बना लेना, अपनी गोद में बिठा लेना, गुनहगार हूँ, बेशक , एक बार तो माफी का हकदार हूँ माँ | अब की बार तो दर्शन दे दो माँ, अब की बार तो दर्शन दे दो माँ, माँ तेरे दर्शन----